सड़क हादसे में नगर पंचायत पोखरी अधिशासी अधिकारी की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/चमोली। गोपेश्वर से पोखरी जा रही कर पर अचानक मलवा आ गया जिससे नगर पंचायत पोखरी के अधिशासी अधिकारी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पोखरी हापला गोपेश्वर मोटरमार्ग पर रेस के पास ऑल्टो 800 नम्बर यूके 11ए 2617 के ऊपर पहाड़ी से मलबा गिरने से आल्टो सवार एक व्यक्ति की मौत हुई। मृतक की शिनाख्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पोखरी नन्दराम तिवारी के रूप में हुई। कार में 4 लोग सवार थे जिनमें 3 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है ये गोपेश्वर से पोखरी आ रहे थे।
सूचना मिलने के बाद मोके पर थाना उप निरीक्षक वैभव गुप्ता पहुंचे साथ ही। मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है जबकि घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440