नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावः हाईकोर्ट में सुनवाई टली, मंगलवार को फैसला, एसएसपी ने किया 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का वादा

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई एक दिन के लिए टल गई है। अब इस मामले की सुनवाई मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को होगी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी नरेंद्र और जस्टिस आलोक मेहरा की बेंच इस मामले को सुनेगी। सोमवार को हुई सुनवाई में कोई फैसला नहीं हो सका,

सोमवार को हुई सुनवाई में कोई फैसला नहीं हो सका। लेकिन हाईकोर्ट के सख्त रुख ने एसएसपी को कटघरे में ला खड़ा किया है। हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद बीजेपी नेताओं और अपहरण के आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। हाईकोर्ट मंगलवार को न केवल इस मामले, बल्कि री-पोल से संबंधित मुद्दे पर भी सुनवाई करेगा।

एसएसपी के इस दावे पर अब सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार की सुनवाई में कोर्ट का अगला कदम और एसएसपी की कार्रवाई पर फैसला इस मामले की दिशा तय करेगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 5 जिलों में बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार; घाटियों में कोहरे की चेतावनी

आपको बता दें कि विगत 14 अगस्त को नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के बीच विवाद हुआ था और कुछ जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण के आरोप लगे थे। उसके बाद उक्त मामला हाईकोर्ट में जाने के बाद चुनाव में रोक लगा दी थी। जिसकी आज 18 अगस्त को इस मामले की सुनवाई थी। हाईकोर्ट ने चुनाव परिणाम पर फैसला टाल दिया है और 19 अगस्त को सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी नगर निगम की बैठक में गूंजे जनहित के मुद्दे, पार्षद प्रीति आर्या ने रखीं पांच प्रमुख मांगें

हाईकोर्ट में मामले की मुख्य बातें-
-हाईकोर्ट का फैसलाः हाईकोर्ट ने चुनाव परिणाम पर फैसला टाल दिया है और 19 अगस्त को सुनवाई होगी।
-आरोपी नेताओं पर कार्रवाईः आरोपी नेताओं पर गिरफ्तारी की तलवार तेज।
-एसएसपी का वादाः एसएसपी ने 24 घंटे में कार्रवाई का वादा किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440