नशे के खिलाफ नैनीताल जनपद पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता

खबर शेयर करें

लाखों की स्मैक के साथ तस्कर सौदागार गिरफ्तार

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ नैनीताल जनपद की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। काठगोदाम थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 15 लाख रूपये की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया गया है।

बीती रात काठगोदाम थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने वन विभाग की चौकी कुंवरपुर गौलापार बाईपास रोड के पास एक युवक को चौकिंग के दौरान रोक लिया। उसके पास से पुलिस को 108 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गये तस्कर ने अपना नाम युधिष्ठिर गंगवार उर्फ गुड्डू पुत्र उमेश चन्द्र निवासी इंडिया पोस्ट रसूलपुरा तहसील बहेड़ी (बरेली) बताया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

मामले में जानकारी देते हुए एसपीसिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर बहेड़ी का बड़ा तस्कर माना जाता है। वह यहां बनभूलपुरा क्षेत्र में किसी सख्श को स्मैक देने आया हुआ था। तस्कर की उक्त सख्श से साढ़े चार लाख रूपये में स्मैक की डील हुई थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गये तस्कर से उस सख्श के बारे में जानकारियां जुटाई गई हैं, जिसे वह यहां स्मैक उपलब्ध कराने आया हुआ था। इसके साथ ही इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी पुलिस के हाथ लगी हैं। जिनके आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की जल्द गिरफ्तारी का भी दावा कर रही है। बरामद स्मैक की कीमत 15 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही उसका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन - 4 को खेली जायेगी होली

सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी अबुल कलाम, काठगोदाम एसओ नंदन सिंह रावत, एसआई देवेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल भानू प्रताप, मोहन जुकरिया, एसओजी कांस्टेबल कुंदन कठायत, जितेंद्र कुमार, त्रिलोक सिंह शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440