नैनीताल पुलिस ने किये 43 लाख के 328 मोबाइल फोन बरामद, मोबाइल पाकर स्वामियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

खबर शेयर करें

Nainital police recovered 328 mobile phones worth 43 lakhs, smile returned to the owners after getting mobiles

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने करीब 43 लाख के 328 लोगों के खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये है। सोमवार को यहां हल्द्वानी पुलिस बहुउद्देशीय भवन में बरामद किये मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों सौंपे गये, इस दौरान अपने खोये मोबाइल पाकर उनके चेहरे में मुस्कान लौट आयी। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुमशुदगी होने की लिखित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने के मोबाइल एप को निर्देश जारी किये हैं। मोबाइल एप को नैनीताल के पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी सिटी हरबंश सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ऑप्स नितिन लोहनी के तत्ववाधान में साइबर सेल प्रभारी हरपाल सिंह के नेतृत्व में का0 किशन सिंह कुंवर, नरेश मेहरा, बलवंत सिंह बिष्ट, आरक्षी पूजा चौधरी के द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्र के आधार पर जनवरी माह से अब तक की आईएमईआई नंबरों को प्रभारी एसओजी राजवीर सिंह के माध्यम से सर्विलांस में लगाये गये जिससे उक्त मोबाइलों की लोकेशन उत्तरप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में पाई गयी जिसके आधार पर टीम ने 328 मोबाइल फोन बरामद किये। विभिन्न कंपनियों के बरामद किये फोनों की कीमत लगभग 43.31 लाख रूपया है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   24 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बहुउद्देशीय भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2016 से अब तक साइबर सेल के माध्यम से 6.21 करोड़ की कीमत के मोबाइल बरामद किये गये हैं। उनके द्वारा मोबाइल फोन स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किये गये साथ ही उन्होंने मोबाइल रिक्वरी टीम को 5000 हजार पुरस्कार देने की घोषणा भी की है साथ ही यह भी बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440