नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, किसे-किसे मिलेगा मंत्री पद…

खबर शेयर करें

पीएम नरेंद्र मोदी समेत 58 मंत्रियों ने ली शपथ, 24 कैबिनेट, 9 स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्यमंत्री

समाचार सच, नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में नरेंद्र मोदी ने विदेशी मेहमानों के बीच गुरुवार (30 मई) को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी के शपथ ग्रहण के बाद राजनाथ सिंह ने शपथ ली। उनके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह इस सरकार में भी नंबर दो होंगे। इन दोनों के अलावा नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद, स्मृति इरानी ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लिया। समारोह में पीएम समेत कुल 58 मंत्रियों ने शपथ ली है, जिसमें पीएम समेत कुल 25 कैबिनेट मंत्री, जबकि 9 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और 24 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। मोदी सरकार की नई टीम इस प्रकार है-

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: नवें दिन सिद्धिदात्री माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

इन लोगों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ:
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
राजनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री
अमित शाह
नितिन गडकरी
सदानंद गौड़ा
निर्मला सीतारमण
रामविलास पासवान
नरेंद्र सिंह तोमर
रवि शंकर प्रसाद
हरसिमरत कौर बादल
थावरचंद गहलोत
एस जयशंकर (पूर्व विदेश सचिव)
रमेश पोखरियाल निशंक
अर्जुन मुंडा
स्मृति ईरानी
हर्ष वर्धन
प्रकाश जावड़ेकर
पीयूष गोयल
धर्मेंद्र प्रधान
मुख्तार अब्बास नकवी
प्रहलाद जोशी
महेंद्र नाथ पांडेय
अरविंद सावंत
गिरिराज सिंह
गजेंद्र सिंह शेखावत

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: नवें दिन सिद्धिदात्री माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

राज्यमंत्री:
फग्गन सिंह कुलस्ते
अश्विनी कुमार चौबे
अर्जुन राम मेघवाल
जनरल (रि) वीके सिंह
कृष्णपाल गुर्जर
रावसाहिब पाटिल दानवे
जी किशन रेड्डी
पुरुषोत्तम रूपाला
रामदास अठावले
साध्वी निरंजन ज्योति
बाबुल सुप्रियो
संजीव बालियान
संजय धोत्रे
अनुराग ठाकुर
सुरेश अंगाड़ी
नित्यानंद राय
रतनलाल कटारिया
वी मुरलीधरन
रेणुका सिंह
सोम प्रकाश
रामेश्वर तेली
प्रताप सारंगी
कैलाश चौधरी
देबश्री चौधरी

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार):
संतोष गंगवार
राव इंद्रजीत सिंह
श्रीपद नाइक
जितेंद्र सिंह
किरेन रिजीजू
प्रहलाद सिंह पटेल
राज कुमार सिंह
हरदीप सिंह पुरी
मनसुख मांडविया

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440