राष्ट्रीय मानवाधिकार चलायेगा सदस्य जोड़ों अभियान : शिवम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही प्रदेशभर में सदस्य जोड़ो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद लोगों को संगठन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी गई। संगठन के शिवम सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग पूरे देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों बाल श्रम, दुष्कर्म, लूट, चोरी डकैती जैसी घटनाओं पर कार्य कर रहा है। कहा कि पूरे उत्तराखंड में आयोग ही एक ऐसा संगठन है, जिसमें महिलाएं व युवतियां बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। बैठक में सदस्य के रूप में मंजू सागर, जीतू सागर, लक्ष्मी देवी आदि ने संगठन की सदस्य ली। साथ ही उन्होंने संगठनहित में कार्य करते हुए अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। कहा कि संगठन महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ने की ताकत रखता है और नवयुवक को अपनी बात कहने का हक देता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग पूरे उत्तराखंड में सदस्य जोड़ो अभियान चलाएगा।
बैठक में अजय कश्यप, प्रकाश आर्य, लीलाधर आर्या, मयंक कश्यप, मंजू आर्य, शिवम ठाकुर, शशि गुप्ता, जीतू सागर, रिंकी कश्यप, सूरज आर्य, जीवंती आर्य, बबीता उप्रेती समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   ८ दिसम्बर २०२३ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका …
Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440