नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता कानूनी ज्ञान के विकास के लिए अच्छी पहल: राज्यपाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को अमेटी यूनिवर्सिटी हरियाणा के लॉ स्कूल द्वारा आयोजित 5वें नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअली प्रतिभाग किया। अमेटी यूनिवर्सिटी विगत 4 वर्षों से मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं आयोजित करा रही है। इस प्रतियोगिता में छात्रों को वास्तविक जीवन का अनुभव देने के लिए कोर्ट रूम पर आधारित एक उचित परिदृश्य तैयार कर कानूनों की समझ का परीक्षण करने के लिए उनसे प्रश्न पूछे जाते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा की भविष्य के एक कुशल अधिवक्ता के रूप में स्वयं को स्थापित करने लिए आयोजित यह नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता अत्यन्त सराहनीय है। यह प्रतियोगिता कौशल विकास के साथ-साथ सोच, विचार, धारणा और चिन्तन में आवश्यक परिवर्तन लाने के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा की आज कानून और विधि का क्षेत्र, निरंतर बढ़ता जा रहा है। इसके विस्तार के साथ-साथ विशेषज्ञ जानकारों की मांग भी बढ़ती जा रही है। करियर की दृष्टि से देखें तो यह क्षेत्र आकर्षक और पसंदीदा बनता जा रहा है।
राज्यपाल ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से कहा की कानून और अवधारणाओं की समझ विकसित करने के लिए अपने ज्ञान का विस्तार करना होगा। इसके लिए समाज में होने वाले परिवर्तनों और स्थितियों पर गहरी समझ और जानकारी का विकास करना होगा। हमारी प्राचीन परम्पराएं उपलब्धियों से भरी हुई हैं। हमारा सपना स्वयं को दुनिया की महाशक्ति रूप में स्थापित करना है। देश को विश्व गुरु और महाशक्ति बनने के लिए अपने विचारों और सपनों को भी वैश्विक बनाना होगा।
राज्यपाल ने कार्यक्रम से जुडे़ सभी लोगों और विश्वविद्यालय परिवार को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के फाउंडर व चांसलर अशोक कुमार चौहान, कुलपति असीम चौहान, प्रो. एवं डायरेक्टर एमीटी लॉ स्कूल मेजर जनरल प्रवीण कुमार शर्मा (से.नि.) वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हथकरघा से आत्मनिर्भरता की राह: भवाली में जुटे 60 बुनकर-कारीगर, बाजार और बैंकिंग सुविधाओं पर हुआ मंथन
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440