राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 18 को करेंगे विजय संकल्प यात्रा को सम्बोधित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुये बताया की कल 18 दिसंबर अपराह्न 12 बजे हरिद्वार स्थित पंतद्वीप मैदान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा विजय संकल्प यात्रा रैली को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात 1.30 बजे पंतद्वीप मैदान से शिवमूर्ति चौक तक रोड शो कर प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं में जाने वाली विजय संकल्प यात्रा का भी शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय भी उपस्थित रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में क्षत्रिय उत्थान महासभा का भव्य दशहरा मिलन समारोह, मेयर गजराज बिष्ट समेत कई विभूतियां सम्मानित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440