औली में होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द, बर्फ़बारी हुई कम: सतपाल महाराज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के औली में 23 से 26 फरवरी तक होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द कर दी गई है। यह तीसरा मौका है जब औली में स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द की गई है। स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड देहरादून के सचिव प्रवीण शर्मा ने कहा कि बर्फ न होने के कारण चैंपियनशिप रद्द कर दी गई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि औली में विंटर गेम करवाने के लिए तैयारी पूरी थी। लेकिन इस बार बर्फबारी नहीं हुई है।

यहां औली की ढलानों पर बर्फ नहीं है, जिस कारण से नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप को रद्द किया गया है। इस साल बर्फबारी कम होने से पहले ही फिश रेस फेडरेशन ऑफ इन्टर नेशनल स्की प्रतियोगिता भी रद्द हो चुकी है। औली में 2012 में पहली बार फिश रेस का आयोजन करने का मौका मिला, लेकिन समय पर बर्फ न पड़ने की वजह से तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया, लेकिन फिर बर्फ पड़ी ही नहीं जिसके बाद इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 2017 में फिश रेस की मेजबानी करने का मौका मिला, लेकिन उस बार भी बर्फ न पड़ने की वजह से पहले तारीखों को बढ़ाया गया और फिर इसे रद्द करना पड़ा। इस बार भी फरवरी के पहले हफ्ते में फिश रेस होने वाली थी लेकिन अब इसे एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर कश्मीर के गुलमर्ग में इन दिनों पर्यटक स्कीइंग का लिया लुत्फ उठा रहे हैं। ‌बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी गुलमर्ग में स्कीइंग का लुत्फ उठाया। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पिछले महीने 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा का समापन किया था। राहुल गांधी को यहां की सुंदरता इतनी पसंद आई कि एक बार फिर वह घाटी दौरे पर पहुंच गए हैं। राहुल गांधी कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल गुलमर्ग में हैं। यहां वे बुधवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां स्कीइंग का लुत्फ भी उठाया। साथ ही प्रसिद्ध गोंडोला केबल कार की सवारी भी की।

यह भी पढ़ें -   उर्मिला सनावर ने जमानत के लिए खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई

राहुल यहां गुरुवार को भी रहेंगे। वे बुधवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से सीधे गुलमर्ग रवाना हो गए। कुछ देर तंगमर्ग में भी रुके। इस दौरान उन्होंने मीडिया बात नहीं की और सिर्फ उन्हें दूर से ही नमस्कार किया। उन्होंने यहां स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

यह भी पढ़ें -   गैरसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन जोरदार हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े आंदोलनकारी

बता दें कि मंगलवार को खेलो इंडिया विंटर गेम्स के तीसरे संस्करण का कल गुलमर्ग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में समापन हुआ है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और ठाकुर भी शामिल हुए थे। 5 दिवसीय इस आयोजन में देश भर के 1,500 से अधिक एथलीटों ने 11 खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। खेलो इंडिया विंटर गेम्स का पहला संस्करण 2020 में गुलमर्ग में आयोजित किया गया था। राहुल गांधी ने दो हफ्ते पहले श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा पूरी की थी, जिसके दौरान उन्होंने घंटा घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और 30 जनवरी को भारी बर्फबारी के बावजूद, हजारों कांग्रेस और अन्य राजनीतिक नेताओं के साथ शेरे कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम, श्रीनगर में एक जनसभा की थी।

National Skiing Championship to be held in Auli canceled due to less snowfall: Satpal Maharaj

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440