‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर पुलिस ने ली राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/नैनीताल । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस बहुउद्देशीय भवन/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, द्वारा अधिनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों को राष्ट्रीय की एकता एवम अखंडता को बनाए रखने की निम्नलिखित शपथ दिलाई गई। शपथ में ‘‘मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं’’।
इस दौरान सभी अधिनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय की एकता व अखंडता को बनाए रखने में सरदार पटेल के अकल्पनीय जीवन प्रयंत सहयोग से सभी को रूबरू कराया गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मानसून से पहले अलर्ट: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PWD, पेयजल और बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश

इस अवसर पर डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल की अगुवाई में पुलिस फोर्स द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल से फांसी का गधेरा डांट चौराहा अपर मॉल रोड होते हुए मल्लीताल पंत पार्क तक मार्च पास्ट जुलूस निकालकर सरदार वल्लभ भाई पटेल के ओजपूर्ण संदेशों से परिपूर्ण एवं राष्ट्रीय एकता के नारे लगाकर आम-जनमानस को देश की एकता, अखंडता एवम आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त पुलिस उपाधीक्षको द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारी कार्यालयों थानाध्यक्षो द्वारा अपने-अपने नियुक्ति थाना/चौकी कार्यस्थलों में पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ लालकुंआ श्रीमती संगीता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण एवं पुलिस लाइन नैनीताल प्रांगण में निरीक्षक श्री किशोर उपाध्याय, अग्निशमन अधिकारी मल्लीताल, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल धर्मवीर सोलंकी, थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहतास सिंह सागर, सूबेदार मेजर रमेश नेगी पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद भी रहे।

यह भी पढ़ें -   SIR-2026: हर पात्र मतदाता तक समय पर पहुंचे गणना प्रपत्र, अधिकारियों को निर्देश
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440