राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिया भाजपा को आड़े हाथो

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज एनसीपी के राष्ट्रीय नेता धीरज शर्मा व सोनिया दूहन एक निजी कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। जिसमे राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ आहूजा ने अनऔपचारिक बैठक कर राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करी।
राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरज शर्मा ने बीजेपी को यूकेएसएससी व अन्य भर्ती घोटाले को लेकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा की उत्तराखंड में एक ओर बेरोजगारी चरम पर है युवा आत्महत्या करने को मजबूर हैं दूसरी ओर भाजपा के मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष तक अपने चहेतों को नौकरियां बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी भाजपा के बड़े नेता भर्ती घोटालों में लिप्त पाए गए हैं इन पर कार्यवाही कब होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीबीआई जांच करवाएं व राज्य के युवाओं को और छलना बंद करें।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की विद्यार्थी सेल की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया दूहन ने कहा कि भाजपा की सरकार महिला विरोधी है, आरोपित भाजपा नेता के बेटे को बचाने के लिए जांच सही ढंग से ना करने व मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड़ की बेटी अंकिता की रिजॉर्ट मालिक द्वारा की गई निर्मम हत्या इस बात का उदाहरण है कि बीजेपी महिलाओं का सम्मान किस तरीके से करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चला कर दोषी को फांसी तक पहुंचाए।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: आठवें दिन मां के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा कन्या पूजन के साथ की जाती है, जानिए कैसे होती है मां की पूजा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440