इस मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नवीन वर्मा तथा प्रदेश महामंत्री में प्रकाश मिश्रा व हर्षवर्द्धन पाण्डे ने करवाया नामांकन

खबर शेयर करें

-वर्मा व मिश्रा रैली के माध्यम से पहुंचे चुनाव कार्यालय
-निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे नवीन वर्मा

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव नामांकन प्रक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष पद पर हल्द्वानी निवासी नवीन वर्मा ने नामांकन कराया। जबकि प्रदेश महामंत्री पद के लिये चमोली निवास प्रकाश मिश्रा एवं हल्द्वानी हर्षवर्द्धन पाण्डे ने अपना नामांकन कराया। प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक नामांकन होने हुआ है, जिससे नवीन वर्मा का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनना पक्का हो गया हैं।

इससे पूर्व नवीन वर्मा व प्रकाश मिश्रा के सर्मथन में स्थानीय रामलीला मैदान में भारी संख्या में व्यापारीगण एकत्र हुए। जहां से दोनों प्रत्याशियों ने सर्मथकों के साथ नगर में रैली निकाल कर चुनाव कार्यालय पहुंचकर अपने-अपने पद के लिये नामांकन करवाया।

यह भी पढ़ें -   २६ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल, चुनाव अधिकारी एनसी तिवारी, राजेश अग्रवाल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दिन प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक व प्रदेश महामंत्री पद पर दो नामांकन हुआ है और 16 दिसम्बर को शाम 3 बजे तक नाम वापसी होगी तथा 22 दिसम्बर को हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित क्रिस्टल लॉन में मतदान प्रक्रिया होगी। उसी दिन मतगणना उपरान्त परिणाम भी घोषित कर दिया जायेंगा।

नामांकन रैली को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि संगठन में सभी की सहभागिता सबसे अहम् होती है पद कर्तव्य निर्वहन का माध्यम होता है। वे संगठन को और प्रभावी ढंग से चलाने के लिये आप सभी की सहभागिता चाहते हैं सब मिलकर व्यापारी संगठन को इतना मजबूत बनायेंगे कि हमारे पदाधिकारियों को पूरा सम्मान मिल सकें।

यह भी पढ़ें -   २६ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

नामांकन रैली में भागीदारी करने वालों मुख्य रूप से संगठन के पुरोधा एवं संरक्षक बाबू लाल गुप्ता, देश राज डुडेजा रुद्रप्रयाग, ओम प्रकाश अरोरा रुद्रपुर, दिनेश डोभाल टिहरी, राकेश डिमरी जी कर्णप्रयाग, माधव प्रसाद सेमवाल जोशीमठ, पवन जोशी पिथोरागढ, शंकर लाल वर्मा चम्पावत, हरेन्द्र वर्मा अल्मोड़ा, अनिल अग्रवाल काशीपुर, राकेश बंसल ऊधमसिंह नगर, नैनीताल की कई नगरों के पदाधिकारीगण शामिल थें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440