एनसीडब्ल्यू डीसी ऑर्गनाइजेशन टीम ने निर्धन परिवार के स्कूली बच्चों को बांटी सामग्री

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नेशनल चाइल्ड एण्ड वूमेन डेवलपमेंट काउंसिल की हल्द्वानी टीम ने यहां शिवाजी कॉलोनी में पहुंचकर निर्धन परिवार के स्कूली बच्चों को पाठ्य साम्रगी, टॉपी, बिस्कुट और पहनने के कपड़े वितरित किये। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

इस मौके एनसीडब्ल्यू डीसी की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चंपा त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय पैडमैन लेजेंड प्रोफेसर डॉ वीरेन दूबे के नेतृत्व में निर्धन परिवार के बच्चों स्कूली सामग्री, टॉपी, बिस्कुट और पहनने के कपड़ों का वितरण कार्य चलाया जा रहा है। साथ ही हल्द्वानी महानगर की गरीब व निर्धन बस्तियों में पैड यात्रा निकाल कर वहां की किशोरियों व महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से निःशुल्क सैनेटरी पैड का वितरण किया जा रहा है।
वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव भवानी बिष्ट, चंपा चिलवाल, मंजू साह, दीप्ति चुफाल, सुरेश कपिल, निकिता सुयाल, नलिनी त्रिपाठी, निर्मला पांडे, नीता आर्या, सोनू दानी, तरनजीत कौर आदि सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   विशेषज्ञ डॉक्टर को धमकी देने का आरोप: भीमताल विधायक पर गंभीर सवाल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440