लापरवाही: एसटीएच से फरार हुए तीन कोरोना संक्रमित कैदी, ढाई घंटे बाद आये पकड़ में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लापरवाही के चलते बुधवार को डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय से सायं पांच बजे मौके का फायदा उठाकर तीन कोरोना संक्रमित कैदी फरार हो गये। फरार होने की सूचना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। लेकिन करीब ढाई घंटे बाद उन्हें पकड़ने के बाद अस्पताल व पुलिस ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार नैनीताल जेल में तीन बंदी की जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें यहां एसटीएच के कोविड वार्ड में भर्ती करवाया गया था। बुधवार सायं 5 बजे उक्त तीनों कैदी मौका फायदा उठाकर ग्रिल तोड़कर फरार हो गये। फरार होने की सूचना मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अस्पताल प्रशासन व पुलिस ने तुरन्त खोज-बीन शुरू कर दी। करीब ढाई घंटे बाद अस्पताल के बाहर सड़क में उन्हें दबोच लिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440