दही के साथ कभी न खायें ये पांच चीजें, इम्युनिटी पड़ सकती है कमजोर

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मियों में खाने के साथ दही का सेवन करने से न सिर्फ खाना जल्दी पचता है बल्कि इससे शरीर की गर्मी भी शांत होती है। रोजाना एक कटोरी दही खाने से बॉडी डिटॉक्स भी होती है लेकिन दही के साथ ऐसी पांच चीजें हैं, जिनका सेवन नहीं करना चाहिए। दही के साथ इन चीजों को खाने से शरीर में टॉक्सिन बनते हैं, जिससे इम्युुनिटी कमजोर होती है।
आम और दही
आम और दही को भी भूल कर भी एक साथ ना खाएं, दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते हैं, क्योंकि इनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है।
उड़द की दाल
दही के साथ उड़द की दाल बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए, दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।
दूध और प्याज
दूध और प्याज दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है। साथ ही डाइजेशन की परेशानी भी हो सकती है।
मछली और दही
मछली को भी दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है, कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं।
तली-भुनी चीजें
आमतौर पर घरों में देखा गया है कि पराठों के साथ दही बड़े चाव के साथ खाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पाचन पर असर पड़ता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440