साइबर ठगों का नया कारनामा, नगर आयुक्त की फोटो व्हाट्सएप पर लगाकर फर्जीवाड़ा करने की कोशिश, पुलिस ने किया केस दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नगर आयुक्त मनुज गोयल का व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर साइबर ठगों ने फर्जीवाड़ा करने की कोशिश की। इस नंबर से नगर निगम के कई अधिकारियों को मैसेज भेजकर ई-वॉलेट में रकम जमा कराने को कहा गया। मामला नगर आयुक्त तक पहुंचा तो उन्होंने निजी सहायक के जरिए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अनजान नंबर से 18 मई को नगर निगम के सहायक नगर अभियंता वेद प्रकाश वधानी और कर अधीक्षक विनय प्रताप सिंह के व्हाट्सएप पर मैसेज आए। जिस नंबर से मैसेज आए उसकी डीपी पर नगर आयुक्त मनुज गोयल की फोटो लगी हुई थी। कर्मचारियों से पहले उनकी लोकेशन पूछी गई। इसके बाद उनसे मदद के नाम पर ई-वॉलट की जानकारी भेजकर उसमें रकम जमा कराने कहा गया। दोनों कर्मचारियों के फोन पर पहुंचे संदेशों का स्क्रीन शॉट लगाकर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी गई। तहरीर वहां से शहर कोतवाली पहुंची। शहर कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, घटना के दिन नगर आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को सूचना देकर अलर्ट कर दिया था। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि साइबर ठगों ने यह पैतरा अपनाया है। उन्होंने कहा कि जब वह रुद्रप्रयाग में तैनात थे, तब भी उनके अधीन कर्मचारियों को ऐसे मैसेज गए थे। पूर्व में उन्होंने केस दर्ज करा दिया था।

यह भी पढ़ें -   ज्वैलर्स शोरूम से 90 लाख के सोना-हीरा स्टॉक में कमी, जीएम पर गबन का मुकदमा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440