उत्तराखंड पंचायत चुनाव की नई तारीखें घोषितः 66 हजार पदों पर होगा मतदान, 24 और 28 जुलाई को पड़ेंगे वोट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों में पंचायत चुनाव के लिए नई अधिसूचना जारी कर दी गई है। लंबे इंतजार के बाद अब दो चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। पहला चरण 24 जुलाई और दूसरा 28 जुलाई को आयोजित होगा। मतगणना 31 जुलाई को एक साथ होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया है कि कुल 66,418 पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। इसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं। इसके लिए 8,276 मतदान केंद्र और 10,529 मतदान स्थल बनाए गए हैं।

इस बार प्रदेश में कुल 47.77 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 2019 की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 10.57 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल (1 अगस्त 2026): शनिदेव की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपका दिन?

चुनाव में होंगे इतने पदों पर मतदानः
ग्राम पंचायत सदस्य- 55,587 पद
ग्राम प्रधान – 7,499 पद
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 2,974 पद
जिला पंचायत सदस्य- 358 पद

वोटिंग ऐसे होगी, मतपत्रों के रंग तयः
ग्राम पंचायत सदस्य- सफेद
प्रधान- हरा
क्षेत्र पंचायत सदस्य- नीला
जिला पंचायत सदस्य- गुलाबी

सुरक्षा और पारदर्शिता के पूरे इंतजामः
95,909 अधिकारी-कर्मचारी इस चुनावी प्रक्रिया में तैनात होंगे। सुरक्षा के लिए 35,700 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदाता, अधिकारी और सुरक्षा बलों की सुविधा के लिए 5,620 वाहन लगाए जाएंगे। चुनाव पूरी तरह रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के जरिये निष्पक्षता से कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की गलियों में कबाड़ बीनने की आड़, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना... SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से 24 घंटे में दबोचे गए झपटमार

निगरानी और अनुशासनः
अवैध शराब, नकदी और मादक पदार्थों पर नजर रखने के लिए हर जिले में तीन विशेष टीमें बनाई गई हैं। व्यय की मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक जिले में एक प्रभारी अधिकारी नियुक्त होगा।

पहले चरण में इन 49 ब्लॉकों में चुनावः
24 जुलाई को पहले चरण में कुमाऊं के 23 और गढ़वाल के 26 विकासखंडों में मतदान होगा। दूसरा चरण 28 जुलाई को शेष ब्लॉकों में आयोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440