17 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे नवनियुक्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा 17 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में पदभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा प्रातः 11 बजे काफिले के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

विजय सारस्वत ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सहप्रभारी राजेश धर्माणी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण और प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। दूसरी ओर कुमाऊं रानीखेत से कांग्रेस के पूर्व विधायक करन माहरा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस भवन मिष्ठान वितरण के साथ आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार, 5 जिलों में ओलावृष्टि और 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440