समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण काल के दौरान फैली आपदा ने जहां एक ओर आम आदमी को घरों में रहने को मजबूर कर दिया वहीं दूसरी ओर दैनिक कमाने वाले व्यक्तियों के आगे आर्थिक एवं खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो गया ऐसे में शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इन सभी चीजों को देखते हुए अपने-अपने स्तर से हर एक की मदद पहुंचाने का प्रयास करा। ऐसा ही एक नाम कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया का नाम भी प्रकाश में आया है। जिनके द्वारा लोगों की सहायता भी की एवं रसद इत्यादि से भूखे रहे लोगों का पेट भी भरा। लेकिन इनके द्वारा किए गये कार्य जैसा कि वह चाहते भी हैं कि अगर किसी की सहायता आदि की जाय तो वह इस प्रकार से होनी चाहिए कि एक हाथ दे तो दूसरे हाथ भी को पता न चले। इसी व्यक्तित्व के धनी प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया एवं गीतिका बल्यूटिया को समाचार सच की टीम द्वारा उनके किए गये कार्यों को लेकर सम्मान पत्र उनके निवास स्थान पर जाकर भेंट किया। इस दौरान समाचार सच की टीम के संपादक अजय सिंह चौहान, सह संपादक नीरू भल्ला, सहायक संपादक सुशील शर्मा, उत्तराखण्ड प्रभारी फरहत रऊफ, संवाददाता रोहित यादव उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


