एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षितों ने जल्द काउंसलिंग न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल करने की मांग लेकर एनआईओएस डीएलएड टीईटी शिक्षकों ने शुक्रवार को सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें इनकम टैक्स तिराही पर ही रोक लिया। जहां वे कड़ी धूप में काफी देर धरने पर बैठे रहे। लेकिन बाद में अपर नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने ज्ञापन लेकर उन्हें उठाया।
एनआईओएस डीएलएड टीईटी शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव ने कहा कि जब एनईसीट भी एनआईओएस डीएलएड को मान्यता दे चुका है तो क्यों सरकार उन्हें भर्ती में शामिल नहीं कर रही। उन्होनें सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार दूसरे संगठनों के दबाव में उनका अहित कर रही है। प्रशिक्षित अंकित नौटियाल का कहना है कि निजी विद्यालयों में अल्प वेतन में कार्यरत शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं कोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन किया जा रहा है। उनको भर्ती में शामिल ना करके मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। उन्होनें चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द काउंसलिंग ना होने पर उग्र आंदोलन और अनशन किया जाएगा। धरना देने वालों में पवन, अखिल, रेखा बाराकोटी, संध्या,विजय, राजीव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   मदरसे की आड़ में आतंक नहीं चलेगा…” बजट सत्र में गरजे सीएम धामी, कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का बड़ा आरोप

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440