मोदी टीम से मिलिए: नितिन गडकरी, अमित शाह और बाकी को मिले कौन से मंत्रालय? सामने आ गई लिस्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। मोदी सरकार ने मंत्रियों का बंटवारा कर दिया है। पूरी लिस्ट सामने आ चुकी है, कई पुराने चेहरों को फिर वही बड़े मंत्रालय दिए गए हैं। नितिन गडकरी को एक बार फिर सड़क परिवहन मंत्री बना दिया गया है, वही उनके साथ हर्ष मल्होत्रा और अजय टम्टा को सड़क परिवहन का ही राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। मनोहर लाल खट्टर को लेकर कहा गया है कि उन्हें ऊर्जा मंत्रालय सौंप दिया गया है। शिवराज सिंह चौहान को इस बार कृषि मंत्रालय दिया गया है।

रक्षा मंत्री एक बार फिर राजनाथ सिंह को ही बनाया गया है, इसी तरह वित्त मंत्रालय का जिम्मा निर्मला सीतारमण के पास ही रहने वाला है। जीतन राम मांझी को डैडम् मंत्री बना दिया गया है, शोभा करंदलाजे को डैडम् का ही राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। अश्विनी वैष्णव को सूचना प्रसारण जैसा बड़ा मंत्रालय दिया गया है, पिछली बार यह अनुराग ठाकुर के पास था। इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान अभी भी देश के शिक्षा मंत्री बने रहने वाले हैं। अमित शाह के पास भी गृह मंत्रालय रहने वाला है, वहां भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं कि रोजाना करेले का सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं

बीजेपी की ही अन्नपूर्णना देवी को बाल और विकास मंत्रालय इस बार दिया गया है। पिछली सरकार में स्मृति ईरानी ने यह मंत्रालय संभाल रखा था, लेकिन इस बार अन्नपूर्णना देवी को यह बड़ा मौका दिया गया है। जेडीएस के कुमार स्वामी के पास भारी उद्योग मंत्रालय चला गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय सौंप दिया गया है, मोदी के पहले कार्यकाल में भी उनके पास यह मिनिस्ट्री मौजूद थी।

यह भी पढ़ें -   26 जुलाई 2024 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया दूरसंचार मंत्रालय दिया गया है, उसने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री छिन गई है। जयंत सिन्हा को भी बड़ी भूमिका दी गई है, वे शिक्षा राज्य मंत्री बना दिए गए हैं, यानी कि धर्मेंद्र प्रधान के साथ उन्हें तालमेल बैठाकर चलना होगा। जेडीयू की तरफ से ललन सिंह को पंचायती राज मंत्रालय दिया गया है, चिराग पासवान को खाद्य प्रसारण मंत्रालय दिया गया है। मनसुख मंडाविया इस बार स्वास्थ्य मंत्री नहीं है, उन्हें खेल मंत्रालय दिया गया है, साथ में श्रम मंत्रालय भी जिम्मेदारी भी वे देखने वाले हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440