लापता किसान का नहीं लगा सुराग, खोज-बीन में लगी हुई है पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। 12 दिनों से लापता किसान का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस उसकी तलाश में दिन-रात एक किए हुए है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों के अलावा अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। संभावित स्थानों में भी खोजबीन जारी है। कईयों से पूछताछ भी की जा रही है। लेकिन सुराग नहीं मिल पा रहा है। परिवारजनों को अनिष्ट की आशंका सता रही है। मुक्तेश्वर के सूपी गांव निवासी किसान 35 वर्षीय दीपक मेहता पुत्र दीवान सिंह बीती 22 जुलाई को मंडी आया था। इसके बाद से वह लापता हो गया था। यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो कार्यवाही शुरू हुई। जिसमें 31 जुलाई को किसान के साथ लूटपाट करने के आरोप में टैम्पो चालक अमन गुप्ता, दीवान सिंह व हेमंत रावत को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तीनों ने 23 जुलाई को दीपक को अर्द्घ बेहोशी की हालत में कॉलटैक्स के पास फेंक देने की बात बताई। जुटाई गई जानकारियों के आधार पर पुलिस किसान की तलाश में दिन-रात एक किए हुए है। इसमें पुलिस डॉग स्क्वॉयड की मदद भी ले रही है। इसके लिए पुलिस नैनीताल रोड व बरेली रोड में मंडी के आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि सोमवार को गोरा पड़ाव के साथ ही दमुवाढूंगा, कॉलटैक्स व गौला नदी किनारे किसान की तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि किसान की तलाश जारी है, जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा। इधर घटना को 12 दिन बीत जाने के बाद भी दीपक का कुछ अता-पता न लगने से परिवारजनों को अनिष्ट की आशंका सता रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440