19 दिन से लापता एक युवक व उसके दो बच्चों का सुराग नहीं, परिजनों ने ली पुलिस की शरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक अपने दो बच्चों के साथ 19 दिन से रहस्यमय परि‌स्थितियों में लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी तीनों का सुराग नहीं लगा है। थक हारकर परिजनों ने पुलिस की शरण ली है। नगर में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने की चर्चाएं हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डालाकोटी फार्म तल्ली बमौरी निवासी 32 वर्षीय संजीव शर्मा पुत्र करन लाल शर्मा बीती 21 अक्टूबर को अपनी 10 वर्षीय बेटी तान्या उर्फ तनू शर्मा व 7 वर्षीय पुत्र आदित्य शर्मा के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। संजीव की मां देवी पत्नी के अनुसार तीनों की काफी खोजबीन की गई। यहां तक कि संजीव की यारी-दोस्ती के अलावा रिश्तेदारी में भी तीनों की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके चलते परिवारजनों को तीनों की अनिष्ट की आशंका सता रही है। हेमा ने पुलिस से पुत्र व पौत्र-पौत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस सर्विलांस की मदद भी ले रही है। पुलिस संजीव के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर लापता होने के बाद की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि तीनों को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। इधर नगर में इस मामले के प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की चर्चाएं हैं। चर्चा है कि संजीव की पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है। इसके बाद से उसका क्षेत्र की ही रहने वाली किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चर्चा यह भी है कि संजीव अपने बच्चों व युव‌ती को लेकर फरार हुआ है। युवती पक्ष के लोग भी उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440