देहरादून/चमोली। उत्तराखंड के चमोली में सोमवार तड़के बादल फटने की घटना में एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक बच्ची घायल है। चमोली के घाट ब्लॉक के पडेर गांव के तिमदो थोक में बादल फटने से घर में मलबा और पानी घुसने से एक महिला की मौत हो गयी और एक बच्ची घायल है।
चमोली जिले में देर रात से हो रही भारी बारिश मंगलवार को सुबह आठ बजे थमी। पडेर गांव में सोमवार तड़के तीन बजे बादल फटने से रघुवीर सिंह का मकान मलबे की चपेट में आ गया। इस दौरान घर में चार सदस्य सो रहे थे, जिसमें से देवेश्वरी देवी मलबे में दब गई और 12 वर्षीय प्रीता घायल हो गयी। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और मृतका के शव को मलबे से निकाला। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह ने बताया कि गांव में इसके अलावा मवेशियों को और अन्य नुकसान भी हुआ है, जिसकी सूचना प्रशासन को दी गयी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि पडेर गांव में जंगल में बादल फटने से यह घटना हुई है।
धारचूला मुनस्यारी में बारिश ने तबाही मचाई है। यहां बीआरओ का पुल बह गया है। 100 से अधिक गावों का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। जराजीबली, गलाती, बरम सहित कई गावों में पानी घुसने से लोगों में दहशत है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440