हल्द्वानी बवाल मामले में अब पांच महिलाओं की गिरफ्तारी, पकड़े गए उपद्रवियों की संख्या हुई 89

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में हुए बवाल मामले में अब पुलिस ने पांच महिला आरोपियों की गिरफ्तार की है। जबकि कई अन्य पुलिस की रडार पर हैं। एसएसपी ने बताया कि ये सभी महिलाएं 8 फरवरी को बनभूलपुरा बवाल में शामिल थीं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और जांच के बाद इन महिलाओं को पकड़ा गया है। इस मामले में अब तक 89 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। Banbhulpura uproar

दरअसल, आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा में अवैध धार्मिक स्थल ध्वस्त करने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। उपद्रवियों ने पथराव करते हुए पुलिस के साथ ही नगर निगम और मीडिया कर्मियों पर हमले बोले थे। जिसमें कई घायल हो गए थे। इसके अलावा बनभूलपुरा थाने के साथ-साथ कई सरकारी और निजी वाहनों को भी फुंक दिया गया।

स्थिति नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को कर्फ्यू भी लगाना पड़ा। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए। इस हिंसा में करोड़ों की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। हिंसा के बाद से पुलिस लगातार उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई कर रही है। हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक, उसके पुत्र अब्दुल मोईद समेत 84 दंगाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब इस मामले हिंसक भीड़ में शामिल 5 महिलाएं पकड़ी गई हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड हाईकोर्ट में जस्टिस सुभाष उपाध्याय की स्थायी नियुक्ति को कॉलेजियम की मंजूरी

एसएसपी ने बताया कि जिन पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, उनमें दिवंगत जमील अहमद की पत्नी शाहनाज, उम्र 45 साल, नाजिम मिकरानी की पत्नी सोनी, उम्र 33 साल, दिवंगत जमील अहमद की बेटी शमशीर, उम्र 25 साल, नफीस अहमद की पत्नी सलमा, उम्र 50 साल, मोहम्मद यामीन की पत्नी रेशमा, उम्र 45 साल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   चुनावी तैयारियों के बीच उत्तराखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल, राम माधव को कमान; गौतम की जगह नई टीम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के मुताबिक, पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकार्डिंग और सीसीटीवी की जांच के बाद कुछ हिंसक गतिविधियों में शामिल महिलाओं को भी चिन्हित किया था। इनमें से पांच महिलाओं को आज गिरफ्तार किया गया है। इन महिलाओं पर आठ फरवरी को हिंसक घटना में शामिल होने का आरोप है। बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान अभी की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440