अब हल्द्वानी व लालकुआं में इन दामों पर होंगी सब्जियों की बिक्री…पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

कालाबाजारी रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की सब्जियों के दामों की लिस्ट

समाचार सच, हल्द्वानी। सब्जियों की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए शुक्रवार को सब्जियों के दामों की लिस्ट जारी कर दी हैं। अब हल्द्वानी महानगर व लालकुआं और उनके आस-पास जारी लिस्ट के अनुसार ही फुटकर विक्रेता अपनी सब्जियों की बिक्री कर सकेंगा।

ज्ञात हो कि जिलाधिकारी सविन बंसल ने के निर्देशों के बाद जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा उक्त फुटकर सब्जियों के मूल्य निर्धारित कर लिस्ट को जारी किया है। इधर डीएम बंसल ने कहा है कि अगर फुटकर विक्रेता जारी निर्धारित मूल्य पर सब्जियां नहीं बेचता पाया जाता है तो उस पर जेल भेजने की कार्रवाई की जायेगी।

जिला प्रशासन द्वारा सब्जियों की निर्धारित मूल्य की लिस्ट इस प्रकार से है:-
आलू 20 से 25 रुपये किग्रा, प्याज 20 से 25 रुपये किग्रा, गोभी 13 से 16 किग्रा, लौकी 17 से 23 रुपये किग्रा, मटर 25 से 35 रुपये तक, बीन 15 से 20 रुपये तक, गाजर 30 से 32 रुपये तक, अदरक 70 से 90 रुपये तक, टमाटर 25 से 30 रुपये तक, लहसन 70 से 90 रुपये तक और शिमला मिर्च 30 से 40 रुपये तक बेची जायेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440