अब इस टीवी अभिनेता का घर में पंखे से लटका मिला शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, मुम्बई। अभिनेता समीर शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनका शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घर से दुर्गंध आने के बाद लोगों को इसका पता लगा। प्राथमिक जानकारी में कहा जा रहा है कि समीर शर्मा ने खुदकुशी की है। हालांकि अभी तक किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक समीर के पड़ोसियों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से किसी को नजर नहीं आए थे। जब उनके फ्लैट से दुर्गंध आनी शुरू हुई तो सोसाइटी के लोगों को शक हुआ और चौकीदार ने पुलिस को खबर दी। इसके बाद यह पुलिस मौके पर पहुंची और घर खोला तो समीर शर्मा पंखे से लटकते मिले। अनुमान लगाया जा रहा है कि समीर की मौत एक-दो दिन पहले ही हो चुकी थी।
मलाड पुलिस का कहना है कि समीर शर्मा का शव मलाड वेस्ट स्थित उनके घर के किचन की सीलिंग से लटका हुआ मिला। केस दर्ज कर लिया गया है और शव को अटॉप्सी के लिए भेजा गया है। शव की हालत देखने से लगता है कि उन्होंने दो दिन पहले ही आत्महत्या की थी।
मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर समीर शर्मा का शव बुधवार रात को पंखे से लटकता हुआ मिला। समीर मलाड वेस्ट में अहिंसा मार्ग पर स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में रहते थे। कहा जा रहा है कि उनकी बॉडी किचन की छत से लटकी मिली।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मलाड पुलिस के मुताबिक, समीर शर्मा ने वह अपार्टमेंट इसी साल फरवरी में लिया था। वह किराए पर रह रहे थे। रात में जब वॉचमैन ड्यूटी पर राउंड मार रहा था, तब उसने बॉडी को देखा। इसके बाद तुरंत उसने सोसाइटी के लोगों को जानकारी दी।
आपको बता दें कि समीर शर्मा की गिनती टीवी के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती थी। उन्होंने ‘दिल क्या चाहता है’ और ‘कहानी घर घर की’ जैसे सीरियल से अपनी पहचान बनाई थी। इसके अलावा ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ में शौर्य माहेश्वरी का किरदार भी काफी पसंद किया गया। समीर शर्मा ने ‘सास भी कभी बहू थी’ में अपने किरदार से लोगों का ध्यान खींचा था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440