अब जनता विकास की सोच रखने वाली कांग्रेस के साथ : जय सिंह अग्रवाल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा लोक सभा प्रभारी जय सिंह अग्रवाल के यहां पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत

समाचार सच, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के अल्मोड़ा लोक सभा प्रभारी जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में राज्य की जनता त्रस्त है और अब जनता विकास की सोच रखने वाली कांग्रेस पार्टी की ओर देख रही है। उनका कहना था कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।

शनिवार को जय सिंह अग्रवाल यहां बेरीनाग में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक लेन यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने के कार्य करें। सरकार बनने के बाद सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। अल्मोड़ा की सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत हो रही है। उन्होंने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि बेरीनाग और चौकोड़ी वासियों को सरकार बनने के बाद शीघ भूमि का मालिकाना हक दिया जायेगा।

गंगोलीहाट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी खजान चंद गुड्डू ने अल्मोड़ा लोक सभा प्रभारी श्री अग्रवाल का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में गंगोलीहाट विधानसभा का विकास पूरी तरह से ठप कर दिया है आज किसी भी गांव में विकास नहीं दिखायी दे रहा है। उनका कहना था कि अगर क्षेत्र की जनता ने उन पर विश्वास जताया तो वह क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में रहेगा।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

गंगोलीहाट विधानसभा प्रभारी संयोगिता सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार से अब जनता परेशान हो चुकी है, जिले की चारों सीटो पर कांग्रेस की जीत हो रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ तक जाकर प्रचार करने की अपील की है। बैठक में डबल इंजन सरकार की कुनीतियों से परेशान होकर भारी संख्या में मातृ शक्ति ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का प्रण लिया।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

इससे पूर्व छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के अल्मोड़ा लोक सभा प्रभारी जय सिंह अग्रवाल के यहां पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रवेक्षेक गौरव भावेस्कर, जिला महिला अध्यक्ष पद्मा बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रमेश कापड़ी, हयाद सिंह बोहरा, गोविंद भारती, मुकेश रावल, मोहन बोहरा, नंदन राम, हिमांशु आगरी, हयात सिंह बाफिला, हेम पंत, भीम कुमार सहित भारी संख्या में कांगेसी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440