बुधवार को हरिद्वार व नैनीताल जिले में निकले दो-दो नये कोरोना संक्रमित मरीज

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखण्ड में बुधवार को हरिद्वार व नैनीताल जिले में दो-दो नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। अब राज्य में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या 35 हो गई है। अब जहां नैनीताल में दो नए मामले आने से अब जिले में आठ मामले हो गये हैं। वहीं हरिद्वार में दो नए मामले आने से तीन मामले हो गये हैं। इस समय प्रदेश में कुल 42812 हजार लोग को क्वारान्टाइन किया गया है। आज मिले सैंपलों की रिपोर्ट में 97 लोगों में कोरोना का संक्रमण नहीं पाया गया।
ज्ञात हो कि मंगलवार को मिली रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की कोई मरीज नहीं होने पर राज्य को राहत मिली थी, परन्तु बुधवार को नैनीताल व हरिद्वार जिले में दो-दो नये मरीज मिलने पर चिंता बढ़ गयी है। स्वास्थ्य सेवा निदेशालय में इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) के स्टेट कंट्रोल रूम के बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंड में आज तक पांच लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्यभर में 42,812 लोगों को होम क्वारान्टाइन में रखा गया है।
गौरतलब है कि राज्यभर से अभी तक 1403 लोगों के सैंपल कोविड-19 टेस्ट के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 1189 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव है। वहीं 181 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। देहरादून के बाद में सबसे ज्यादा 18, ऊधम सिंह नगर जिला में चार, हरिद्वार जिला में तीन, पौड़ी व अल्मोड़ा जिला में एक-एक कोरोना संक्रमित रोगी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


