समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हम कभी न कभी ऐसे लोगों या बच्चों से मिल ही लेते हैं, जो अपना काम दाहिने हाथ के बजाए बाएं हाथ से करते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? अगर छोटे बच्चों की बात करें तो शुरू-शुरू में बच्चे सामन पकड़ने के लिए दोनों हाथों का इस्तेमाल करते हैं पह धीरे-धीरे अपनी सुविधा के अनुसार वो एक हाथ का ज्यादा इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन दुनिया में ज्यादातर लोग सीधे हाथ से ही काम करते हैं, तो फिर बाएं हाथ से काम करने की प्रविर्ती कैसे जन्म लेती है?
बाएं हाथ से काम करने वाले होते हैं ज्यादा समझदार
एक्सपर्ट के अनुसार 90 प्रतिशत लोग दाहिने हाथ से लिखते हैं जबकि महज 10 प्रतिशत लोग बाएं हाथ से लिखते हैं। अगर बुजुर्गों और पहले जमाने की बात करें तो लोग बाएं हाथ से ज्यादा काम जैसे लिखना या खाना ठीक नहीं मानते थे और इसे बुरा समझते थे। लेकिन, ऐसा नहीं है। उल्टा रिसर्च कहती है कि बाएं हाथ से काम करने वाले लोग ज्यादा समझदार होते हैं। बाएं हाथ से लिखने वाले लोगों में मदर टेरेसा, बराक ओबामा, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सचिन तेंडुलकर, रतन टाटा, बराक ओबामा, फिल्म निर्माता और एक्टर रजनीकांत और एंजलिना जोली जैसी शख्सियत शामिल हैं।
क्यों बाएं हाथ से लिखते हैं लोग
साइंटिस्ट्स की रिसर्च कहती है कि हम किस हाथ से लिखते हैं यह पूरी तरह हमारे जीन पर निर्भर करता है। हर जीन में म्यूटेशन होता है और अगर ज्यादा म्यूटेशन किसी एक तरफ के हाथ की ओर हो तो व्यक्ति उसी से काम करना और लिखना शुरू कर देता है। जो लोग बाएं हाथ से लिखते हैं उनमें भी जीन म्यूटेशन दायीं ओर की तरफ ज्यादा होता है।
वैसे बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों को देख प्रायः हम सभी के मन में कुछ सवाल आते हैं जैसे:
-उन्हें कैसा महसूस होता है ?
-बाएं हाथ से काम करने वाले व्यक्तियों के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है ?
-बाएं हाथ का इस्तेमाल कर खुद व्यक्ति कैसा अनुभव करते हैं ?
-बाएं हाथ के लोगों को अपने दैनिक जीवन में किस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता रहता है ?
रिसर्च के अनुसार क्या है क्या सही है और क्या गलत?
बाएं हाथ से ज्यादा एक्टिव रहने के सकारात्मक (पॉजिटिव) फायदे:
-एक रिसर्च के अनुसार दाहिने हाथ से काम करने से ज्यादा बाएं हाथ से काम करने वालों का आईक्यू लेवल तेज होता है।
-बाएं हाथ से काम करने वाले लोग विदेशी भाषाओं को बेहतर और जल्दी सीखते हैं।
-बाएं हाथ से काम करने वाले व्यक्ति अत्यधिक भावुक (इमोशनल) होते हैं।
-बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों में सोचने की क्षमता ज्यादा होती है। इसी कारण ऐसे बच्चे या बड़े कंप्यूटर गेम और आउटडोर डोर या इनडोर गेम में माहिर होते हैं।
-जो लोग सिर्फ बाएं हाथ का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं वो काफी तेजी से काम भी करते हैं।
-जो लोग बाएं हाथ से ज्यादा काम करते हैं, वो स्ट्रोक जैसी समस्या से दाएं हाथ से काम करने वाले लोगों के मुकाबले जल्दी उबरते हैं।
-कई लोग इस बात से अनजान हैं की बाएं हाथ से लिखने वाले व्यक्तियों को अच्छा अनुभव होता है और उनमें कोई न कोई खास बात होती है।
बाएं हाथ से ज्यादा एक्टिव रहने के नकारात्मक प्रभाव:
-हमेशा अन्य लोगों से एक ही सवाल सुनना की आप बाएं हाथ से काम करते हैं।
-एक साथ कई लोगों के साथ खाना-खाने के दौरान दूसरे व्यक्ति से हाथ टकराना।
-स्कूल में बेंच पर लिखते वक्त अपने दोस्त के हाथ से हाथ टकराना।
-ऐसी कॉपी जो स्पाइरल की हुई हो उनमें लिखने में समस्या होना। जब इस बारे में मैंने कुछ बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों से बात की तो उनका मानना है कि उन्हें कोई खास परेशानी तो नहीं होती है। लेकिन, लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र जरूर बने रहते हैं और लोगों के कुछ अजीबो-गरीब सबाल भी पूछ लेते हैं। हालांकि, कुछ रिसर्च के अनुसार यह कोई परेशानी नहीं है पर अगर आपको कोई परेशानी महसूस होती है तो डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
- बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या ज्यादा है। एक रिसर्च के अनुसार पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्माेन के लेवल ज्यादा होने की वजह से ऐसा होता है। कुछ रिसर्च के अनुसार बाएं हाथ की नसें ह्रदय से जुड़ी होती हैं। इसलिए जब हार्ट अटैक होता है तो उस दौरान सबसे पहले बाएं हाथ में दर्द होने के साथ-साथ शरीर का बायां हिस्सा सबसे पहले सुन्न पड़ता है। विशेष धर्मलाभ प्राप्त होता है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


