Nutrients such as energy, protein, sodium, iron, calcium, fiber, vitamin A, vitamin C are found inside dry apricots.
समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। ऐसे ही एक ड्राई फ्रूट है सूखी खुबानी यानि ड्राई एप्रिकॉट बता दे की सूखी खुबानी के अंदर एनर्जी, प्रोटीन, सोडियम, आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जे सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं साथ ही सेहते के लिए बेहद फायदेमंद भी साबित हो सकते हैं। आज का हमारा लेख सूखी खुबानी पर ही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सूखी खुबानी के सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। साथ ही इसके कुछ नुकसान के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे..
आंखों की समस्या हो दूर
आंखों को स्वस्थ बनाने में सूखी खुबानी आपके बेहद काम आ सकती है। बता दें कि सूखी खुबानी के अंदर विटामिन सी पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों की समस्याएं जैसी आंखों का पानी सूख जाना, रतौंधी आदि जोखिम को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा विटामिन ए के सेवन से आंखों की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
हड्डियों को बनाएं मजबूत
हड्डियों को मजबूत बनाने में सूखी खुबानी आपके बेहद काम आ सकती है। बता दें कि सूखी खुबानी के अंदर बोरोन मौजूद होता है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है। वहीं इसके अंदर पाए जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देने में बेहद उपयोगी है। कमजोर हड्डी वाले लोग अपनी डाइट में सूखी खुबानी को जोड़ सकते हैं।
एनीमिया से करे बचाव
एनीमिया से बचाव में सूखी खुबानी आपके बेहद काम आ सकते हैं। बता दें कि सूखी खुबानी के अंदर आयरन मौजूद होता है। वहीं शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया की समस्या हो सकती है। ऐसे में सूखी खुबानी के सेवन से खून की कमी से बचाव मुमकिन है।
वजन कम करने में उपयोगी
आज के समय में लोग अपने बढ़ते वजन से काफी परेशान हैं। ऐसे में इन लोगों को बता दें कि सूखी खुबानी के अंदर फाइबर मौजूद होता है जो न केवल भूख को नियंत्रित करने में आपके काम आ सकता है बल्कि वजन को कम करने में भी उपयोगी है। ऐसे में आप सूखी खुबानी को अपनी डाइट में शामिल करके बढ़ते वजन से राहत पा सकते हैं।
कब्ज को दूर करे सूखी खुबानी
कब्ज को दूर करने में सूखी खुबानी आपके बेहद का आ सकती है। बता दें कि सूखी खुबानी के अंदर फाइबर मौजूद होता है। ऐसे में इसके सेवन से कब्ज की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। बता दें कि कब्ज की समस्या गलत खानपान या शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण हो सकती है। ऐसे में लोग अपने डाइट में सूखी खुबानी को शामिल करके कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं। हालांकि अगर समस्या ज्यादा गंभीर है तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
सूखे खुबानी के नुकसान
किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसा ही कुछ सूखी खुबानी के साथ भी है। यदि अधिक मात्रा में इसका सेवन किया जाए या गलत तरीके से इसका सेवन किया जाए तो सेहत को कई नुकासान हो सकते हैं। ये नुकसान निम्न प्रकार हैं-
1 – बता दें कि सूखी खुबानी के अंदर ऑक्रटॉक्सिन, जिसे विषैले पदार्थ के रूप में जाना जाता है का कुछ अंश पाया जाता है। ऐसे में इसके सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
2 – गर्भवती महिलाओं को या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सूखी खुबानी अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है।
3 – सूखे खुबानी की सेवन से फंगस की समस्या हो सकती है।
4 – सूखे खुबानी को यदि ठीक से ना चबाया जाए तो इससे आंतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
नोट – ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि सूखी खुबानी के सेवन से शरीर को क्या फायदे हो सकते हैं। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले इसकी सीमित मात्रा का ज्ञान लेना जरूरी है। उसके बाद ही इसे अपनी डाइट में जोड़ें। गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली महिलाएं अपनी डाइट में सूखी खुबानी को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यदि आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं या किसी गंभीर समस्या से ग्रस्त हैं तब भी अपनी डाइट में सूखी खुबानी को जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी जरूरी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



