हल्द्वानी और ऋषिकेश में आयकर विभाग के सर्वे से हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश/हल्द्वानी। आयकर विभाग ने ऋषिकेश और हल्द्वानी में ताबड़तोड़ सर्वे किए, जिससे दिनभर हड़कंप मचा रहा। एम्स ऋषिकेश सहित चार प्रतिष्ठानों से आयकर विभाग की टीमों ने टीडीएस से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। इनकम टैक्स टीडीएस कमिश्नर मनीष मिश्रा के निर्देशन और संयुक्त आयकर आयुक्त टीडीएस लियाकत अली के मार्गदर्शन में चार बड़ी कार्रवाई हुई। एम्स ऋषिकेश में इनकम टैक्स ऑफिसर मनोज कर्नाटक की टीम पहुंची। यहां करीब 13 लाख रुपये की टीडीएस गड़बड़ी पकड़ी गई है। एसपीएस गवर्नमेंट हॉस्पिटल ऋषिकेश में असिस्टेंट कमिश्नर शशि प्रभा की टीम ने सर्वे किया। यहां करीब साढ़े 17 लाख रुपये की टीडीएस गड़बड़ी पकड़ी गई है।

यह भी पढ़ें -   डंपर के नीचे समाई ज़िंदगी, लालकुआं हाईवे हादसे ने दहला दिया इलाका, युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

टीएचडीसी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ऋषिकेश के कार्यालय में इनकम टैक्स ऑफिसर कुलदीप टीम लेकर पहुंचे। राजलक्ष्मी स्टोन क्रेशर हल्द्वानी में आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे। चार जगहों पर अचानक सर्वे से हड़कंप मच गया। सभी जगहों से टीमों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। आयकर विभाग अब इन कागजों की जांच-पड़ताल में जुटा है। जांच के बाद टीडीएस चोरी का सही आकलन किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें -   विकास को रफ्तार: हल्द्वानी में सीएम धामी द्वारा 132.55 करोड़ की 39 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440