व्यापार मंडल की नैनीताल मल्लीताल इकाई के चुनाव 18 को

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला इकाई की यहां आयोजित बैठक में नगर इकाई मल्लीताल नैनीताल के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गयी। बैठक में तय किया गया कि 18 मार्च को चुनाव होगा और उसी मतदान के बाद चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे।

संगठन के चुनाव को लेकर बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद बताया कि मल्लीताल नैनीताल इकाई के 18 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर 4 मार्च से सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। जो 12 मार्च तक जारी रहेगा। 13 से 17 मार्च तक सदस्यता आपत्ति निवारण, नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन किया जायेगा। जबकि 18 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन सायं चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन - 4 को खेली जायेगी होली

चुनाव को लेकर अमित साह को मुख्य चुनाव अधिकारी, अमित साह को सलाहकार व महेश नैनवाल, गुरविन्दर सिंह, पवन शर्मा, पुनीत टंडन, देव कंसल, हिमांशु जोशी, बांगदी, रूविर साह, विकास जायसवाल, पम्मी हरून को संचालन समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

यह भी पढ़ें -   २ मार्च २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, रामपाल गंगोला, हर्षवर्धन पांडे, जीत सिंह आनंद, रवैल सिंह आनंद, मारूति नंदन साह, हितेंद्र भसीन, रईस खान आदि मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440