पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती को एकजुटता से करेंगे कार्य : चौधरी

खबर शेयर करें

भाजपा ओबीसी मोर्चा नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी. मोर्चा प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने के साथ सभी लोग साथ मिलकर अपने शीर्ष नेतृत्व के हाथ मजबूत करेंगे।
मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चौधरी यहां भाजपा कुमाऊँ संभाग कार्यालय में आयोजित ओबीसी मोर्चा नैनीताल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि बोल रहे थे। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि समाज के अंतिम लोग तक पहुंचें और उनके दुख-सुख का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि यही अपना प्रथम कर्तव्य है। अपना संगठन विश्व पटल पर स्थान रखता है।
मोर्चा के उपाध्यक्ष आदित्य सैनी तथा मंत्री कंचन कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में देश और प्रांत निरंतर आगे बढ़ रहा है। लोगों की सुविधाओं के लिए योजनाएं बन और कार्यान्वित हो रही हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष महेंद्र कश्यप, महामंत्री मनोज वर्मा, प्रेमनाथ पंडित, उपाध्यक्ष निशांत गिरी, महेश कुमार साहू, मंत्री जानकी कश्यप, लाल सिंह चंद्रा, कार्यकारिणी सदस्य मदन लाल कश्यप, हल्द्वानी नगर अध्यक्ष नन्हे कश्यप, कोटाबाग मंडल अध्यक्ष कैलाश वर्मा, महामंत्री रमेश नाथ गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष नंदन गोस्वामी, महामंत्री अमित गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष महंत गिरी गोस्वामी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष दयाल गिरी गोस्वामी, वीरेंद्र जायसवाल, सुशील साहू , अजय कश्यप, अजय कुमार सहित मोर्चा के सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   गौलापार खेड़ा में मां भगवती चौकी का आयोजनः गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की दी प्रस्तुति, श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440