हल्द्वानी में यहां बिक रहा था पुराना मावा, आयुक्त की छापेमार कार्यवाही, पकड़ा गया अवैध रूप से काफी मात्रा में भंडार किया मावा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों की अब खैर नहीं है। क्योंकि ऐसे लोगों पर कुमांऊ आयुक्त दीपक रावत सख्त नजर आ रहे है। इसी क्रम में सोमवार को आयुक्त दीपक रावत रामलीला मोहल्ला स्थित पूर्णानन्द, अम्बादत्त फुलारा रामनगर वाले मावा आढ़ती के यहां छापेमार कार्यवाही की। इस दौरान वहां काफी मात्रा में अवैध रूप से भंडार किया पुराना मावा पकड़ा है। आयुक्त के निर्देश पर आढ़ती के पाये गये मावे का सैंम्पल लिया गया है, अगर सैम्पल फेल होने पर उक्त आढ़ती के खिलाफ कठोर जुर्माने के साथ मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

आपकों बता दें कि प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरों के खिलाफ व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया है, साथ ही मिलावटखोरी में लिप्त पाये जाने पर सम्बन्धितों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
जिस पर सोमवार को आयुक्त दीपक रावत ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ रामलीला मोहल्ला स्थित पूर्णानन्द, अम्बादत्त फुलारा रामनगर वाले मावा आढ़ती के यहां छापेमार कार्यवाही की। इस कार्यवाही से वहां हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें -   202 ग्राम चरस संग दो तस्कर दबोचे, स्कूटी जब्त

निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री रावत ने पाया कि मावा काफी मात्रा में भूमि में रखा गया था और साफ सफाई का कोई प्रबन्ध भी नही था साथ ही दुकान में मावा बड़ी मात्रा में काफी पुराना रखा गया था। जिस पर आढ़ती से मावा के बिल प्रस्तुत करने को कहा गया पर वह बिल भी नहीं दिखा पाया। आयुक्त श्री रावत ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार को मावे के सैम्पल लेने के साथ ही जिन स्थानों से यह मावा लाया जाता है उन स्थानों पर मावा बनाने की व्यवस्था भी चैक करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होंने कहा कि सैम्पल फेल होने पर आढ़ती के खिलाफ कठोर जुर्माने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   चैत्र मास 2026: 4 मार्च से शुरू होगा चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी और हनुमान जन्मोत्सव जैसे बड़े व्रत-पर्व

वहीं पूर्णानन्द, अम्बादत्त फुलारा आढ़ती द्वारा लाईसेंस में दुकान में पता भोलानाथ गार्डन का था जबकि वर्तमान में कारोबार रामलीला मोहल्ला से किया जा रहा है। जिस पर आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि लाईसेंस की जांच की कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि उपस्थित थे।

Old Mawa was being sold here in Haldwani, Commissioner’s raid, a large quantity of illegally stored Mawa was caught.

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440