14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में करेंगे प्रवेश: डॉ0 आचार्य सुशांत राज

खबर शेयर करें

On April 14, Sun will leave Pisces and enter Aries: Dr. Acharya Sushant Raj

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। (देहरादून)। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने जानकारी देते हुये बताया की 14 अप्रैल को सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। उस दिन से शुभ कार्य किए जा सकते हैं। हालांकि, वर्तमान समय में गुरु भी अस्त है। इसके लिए गुरु के उदय होने के बाद ही शुभ काम किए जाएंगे। 14 अप्रैल को ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं और इसके कुछ ही दिनों बाद यानी 22 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति मेष राशि भी में प्रवेश करेंगे। ऐसे में एक ही राशि में सूर्य और गुरु ग्रह का मिलन 22 अप्रैल को होगा। सूर्य-गुरु की युति का संयोग करीब 12 वर्षों के बाद बन रहा है। सूर्य आत्मा का कारक माना जाता है। सूर्य के मजबूत रहने से करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। व्यक्ति ऊंचा मुकाम हासिल करने में कामयाब होता है। इसके लिए ज्योतिष लोगों को सूर्य मजबूत करने की सलाह देते हैं। सूर्य को मजबूत करने के लिए रोजाना सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। साथ ही सूर्य चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा, पिताजी के साथ संबंध मधुर रखना चाहिए। पिता के आशीर्वाद से जातक अपने जीवन में खूब तरक्की और उन्नति करता है।

डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने बताया कि ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि में सूर्य उच्च का फल देते हैं इसलिए इस राशि में सूर्य को बेहद बलवान कहा गया है लेकिन सूर्य के शत्रु राहु पहले से ही मेष राशि में विराजमान हैं ऐसे में इन दोनों की युति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव होगा। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने बताया कि सूर्य 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। उनका यह गोचर पूर्वाह्न यानि सुबह 03 बजकर 12 मिनट पर होगा। उनके गोचर के साथ ही राशियों पर भी इसका प्रभाव आएगा। सूर्य देव के मीन राशि में गोचर से मीन मलमास प्रारंभ हो जाता है। जिसकी वजह एक माह तक यानी सूर्य के मीन राशि में रहते विवाह आदि मंगल कार्यों पर रोक लग जाती है। इस वर्ष यह 15 मार्च से 14 अप्रैल तक है। सूर्य के मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर के साथ मीन मलमास समाप्त हो जायेगा और इसकी वजह से रुके हुए मांगलिक कार्यक्रम, विवाह आदि फिर से शुरू हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तराखंड की पांचों सीट पर शुरू हुआ मतदान, शाम पांच बजे तक डाल सकते हैं वोट

मेष राशि- सरकार और राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव दिखाई पड़ रहा है इसलिए पत्नी के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद को जन्म नहीं दे।

वृष राशि- मानसिक तनाव और परिवार की ओर से कष्ट संभव है। इस गोचर के दौरान आपके खर्च में वृद्धि होगी और विदेश यात्राओं से कोई ख़ास लाभ नहीं होगा। इस समय आपके अपनी मां के साथ रिश्तें बिगड़ सकते हैं।

मिथुन राशि- आपको राजनीति में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। उच्च के सूर्य के कारण सरकारी काम से जुड़े जातकों को भी लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। परिवार के साथ यात्रा का योग दिखाई दे रहा है।

कर्क राशि- कार्यस्थल पर उच्च पद देने का काम करने वाली है। किसी काम के सिलसिले में यात्रा भी करेंगे। इस समय आपके घर में किसी मांगलिक आयोजन का मौका भी बन सकता है।

सिंह राशि- धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलने वाला है। पिता के साथ आपके मतभेद सामने आ सकते हैं वहीं उनकी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। कई समय से अटका हुआ निवेश इस समय पूरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   वोट डालने जाते समय मोबाइल फोन घर छोड़कर जाएं, नहीं तो होगी परेशानी

कन्या राशि- इस समय आपको चोट लगने की आशंका है वही किसी बीमारी का भी आगाज़ जीवन में हो सकता है। इस समय किसी को धन उधार नहीं दे वरना आपका पैसा अटक सकता है।

तुला राशि- आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और आलस्य को त्याग दें। सरकार से जुड़कर आप कोई अच्छा काम शुरू कर सकते हैं। इस समय किसी मित्र के साथ कोई काम शुरू करना चाह रहे है तो उसे टाल दें।

वृश्चिक राशि- आपके सभी शत्रुओं का नाश होगा। इस समय आप अपने कार्यस्थल पर लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। आपके जीवन में इस समय विदेश यात्रा और धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं।

धनु राशि- प्रेम और शिक्षा का विचार होता है। इस समय छात्र वर्ग को पढ़ाई में समस्या आ सकती है। प्रेम प्रसंग असफल हो सकते हैं। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि अपने प्रेमी को धोखा न दें।

मकर राशि- आपके लिए समय बेहद कठिन होने वाला है। आपके खिलाफ शत्रु साजिश करेंगे। इस समय आप किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक डील न करें तो अच्छा होगा। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि- आपके साहस में वृद्धि होगी और आपकी यात्राओं से आपको फायदा होगा। इस समय धार्मिक यात्राओं के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ है।

मीन राशि- आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है। इस समय आपको वाहन चलाते समय भी सावधानी रखनी है। ससुराल पक्ष से कोई भी आर्थिक लेनदेन नहीं करने की सलाह आपको दी जाती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440