श्री आनंद आश्रम में गणतंत्र दिवस पर बुर्जगों ने उठाया रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री आनंद आश्रम ने रामपुर रोड स्थित वृद्धआश्रम के प्रांगण में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष कनक चंद एवं भूपाल सिंह जीना ने ध्वजारोहण किया। साथ ही संस्था द्वारा आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बुर्जगों ने आनंद उठाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत, सोलो डांस, सोलो सांग, ग्रुप डांस, कुमाऊँनी झोड़ा आदि रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति बुजुगों और टीम द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की रैली से लौट रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सड़क हादसे में मौत, कांचुला पुल के पास खाई में गिरी कार

इस अवसर पर श्रीमती कनक चंद ने कहा कि आज के दिन हमारा सविंधान लागू हुआ था इसलिए हमें उसका सम्मान करते हुए संविधान का पालन भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो हमारे अमर जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं उनकी कुर्बानी को सदैव याद करते हुए अपने देश के हित में कार्य करने चाहिए तभी हमारा देश सुरक्षित और जनता आनन्दित रहेगी।

यह भी पढ़ें -   विश्व पर्यावरण दिवस विशेषः जब एक पहाड़ी महिला ने जंगलों के लिए बदल दी इतिहास की दिशा

इस सुअवसर पर शशि उनियाल, श्रीमती पायल उनियाल, पूजा दास, तारा दत्त जोशी, विजय, गीता आदि उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440