गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब जी की 50 वीं वर्षगांठ पर श्री सहज पाठ साहेब की अंतिम लड़ी का श्री सहज पाठ प्रारम्भ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव गुरुपर्व एवं गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब जी की 50 वीं वर्षगांठ (स्वर्ण जयंती) के उपलक्ष में गुरूद्वारा दुख निवारण राजेन्द्र नगर में पिछले 1 महीने से श्री सहज पाठ साहेब की लड़ी चल रही है। जिसमें शनिवार को इस लड़ी का अंतिम सहज पाठ प्रारंभ हुआ। जिसकी संपूर्णता 31 अगस्त के दिन शनिवार को होगी।

आज बीवी हरजीत कौर, कवलजीत कौर एव साथियों ने श्लोक महला नवा साहिब का कीर्तन के रूप में गायन कर संगत को भाव विभोर कर दिया। उप्रान्त ज्ञानी कमलजीत सिंह ने अरदास और हुकुमनामा पढ़कर संगत को गुरु की आशीषा प्रदान करी। अंत में पिछले पाठ के साथ सेवादारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और उसके बाद साध-संगत ने गुरु का अटूट लंगर भी छका मुख्य सेवादार सरदार स. रणजीत सिंह नागपाल ने समुह साध संगत का धन्यवाद अदा किया।

स्टेज का संचालन स. हरविंदर सिंह कुकरेजा एवं स. इंद्रजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम में स. फतेह सिंह, राजेंद्र सिंह गुलाटी, स. दलजीत सिंह दल्ली, स. कुलवंत सिंह नागपाल, स. कुलजीत सिंह, स. बलवंत सिंह, स. अवतार सिंह, स. पवन प्रीत सिंह, स. बलदीप सिंह आदि गुरु के सेवक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खरगे के जनसभा स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का सत्याग्रह, अंबेडकर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकला मार्च
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440