महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर गोलज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर उनकी दीर्घायु की कामना की

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का 80वां जन्मदिन पर उनके शुभचिन्तकों ने गोलज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई।
शुक्रवार को भगत सिंह कोश्यारी जन्मदिवस समारोह समिति के संयोजक पंडित मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गरीब व निर्धन बच्चों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने कोश्यारी की दीर्घायु के लिए ईष्ट देव गोलज्यू देवता से प्रार्थना की। गरीब बच्चों को खाद्य व पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
पंडित मदन मोहन जोशी ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के गौरव हैं। वह महाराष्ट्र में रहते हुए भी उत्तराखंड के लोगों की चिंता में लगे रहते हैं। बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।
इस मौके पर दीप्ति चौपाल, ज्ञानेंद्र जोशी, गिरीश लोहनी, गणेश, वीरेंद्र जायसवाल, राजकुमार, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रमोद पलड़िया, मनोज जोशी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, हरि आर्य मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440