सपा के संस्थापक मुलायम के जन्मदिन पर गरीब असहाय लोगों को वितरित किए कपड़े व मिष्ठान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गरीब असहाय लोगों को कपड़े व मिष्ठान वितरित कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरपाल शर्मा ने मुलायम सिंह यादव के 82 वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनके द्वारा सपा सरकार में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव की संघर्ष गाथा सपा कार्यकर्ताओं के लिए ट्रेनिग कैम्प की तरह है, सभी कार्यकर्ताओं को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए मिशन 2022 को कामयाब करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर ओम राठौर बृजेश टम्टा बृजेश पाल रोहित लोधी दिलशाद अंसारी अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440