कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ छापेमारी, हल्द्वानी में 27 सिलेंडर जब्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी शहर के विभिन्न इलाकों में घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग के खिलाफ मिली शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद, हाल ही में डहरिया क्षेत्र में की गई छापेमारी में 27 कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडरों के साथ अवैध रिफिलिंग का धंधा पकड़ा गया।

अवैध रिफिलिंग का पर्दाफाश
आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों में घटतोली और अवैध रिफिलिंग की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद पूर्ति विभाग ने डहरिया क्षेत्र में छापेमारी की और अवैध गैस रिफिलिंग के धंधे का पर्दाफाश किया।

सख्त कार्रवाई का आश्वासन
आयुक्त ने कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी, घटतोली और अवैध रिफिलिंग को रोकना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को इस तरह की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने और निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ताकि इस समस्या पर पूरी तरह काबू पाया जा सके।

AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440