विजय दिवस पर पुलिस ने स्कूलों में जाकर छात्राओं को दी गौरा शक्ति एप की जानकारियां

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुंआ। महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा के प्रति उत्तराखण्ड पुलिस इन दिनों सशक्त कार्य कर रही है इसी के अन्तर्गत लालकुंआ थाना द्वारा शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक डी0आर0 वर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत कंबोज, नियुक्त उपनिरीक्षक वंदना चौहान, महिला कॉन्स्टेबल माया बिष्ट सहित पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में स्थित जय अरिहंत इंस्टीट्यूट हल्दुचौड एवम् राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालकुआं में जाकर सेना के अदम्य साहस एवं वीरता के लिए 16 दिसंबर विजय दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति के संबंध में भी जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इसके अतिरिक्त उत्तराखंड पुलिस एप में प्रचलित विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण सुविधाएं व महिलाओं के लिए गौरा शक्ति के सुरक्षाकवच के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा सभी के फोन में उत्तराखंड पुलिस ऐप डाउनलोड कराकर गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया।

यह भी पढ़ें -   05 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440