धामी सरकार में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल, दून को मिला नया डीएम व एसएसपी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने दून में डीएम व एसएसपी बदल दिये है। स्मार्ट सिटी की सीईओ सोनिका को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया है, अब तक देहरादून के डीएम पद की जिम्मेदारी डॉ. आर राजेश कुमार संभाल रहे थे। उनसे यह जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। आर राजेश कुमार को फिलहाल वाह्य प्रतीक्षा में रखा गया है। इसी तरह अब तक एसएसपी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे जन्मेजय खंडूड़ी को डीआईजी पीएसी बनाया गया है। उनकी जगह दिलीप सिंह कुंवर को दून की कमान सौंपी गई है। कुंवर वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में तैनात थे। जबकि इससे पहले वो ऊधमसिंहनगर में एसएसपी थे। चुनाव आयोग के निर्देश पर उन्हें वहां से हटा दिया गया था। आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की हामी के बाद देहरादून के दो बड़े अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। बीते दिनों आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले के बाद आईआरएस अफसरों के महकमों में भी बदलाव हुआ था।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः एक करोड़ के लालच में गंवाई जिंदगी भर की कमाई! 72 लाख की साइबर ठगी से सीखिए, वरना अगला नंबर आपका हो सकता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440