एग्जिट पोल में फिर एक बार, मोदी सरकार, देखें किस दल को कितनी मिल रही है सीटें…

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक जून को समाप्त हो गया। मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी और उसके नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत मिलने का अनुमान है। लोकसभा की सभी 543 सीटों के लिए एग्जिट पोल आ गया है। अधिकतर एग्जिट पोल बीजेपी को पिछली बार के मुकाबले और अधिक मजबूत स्थिति में दिखा रहे हैं। वहीं कांग्रेस व उसके सहयोगियों का इंडिया गठबंधन बुरी तरह पिछड़ता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल में जहां एनडीए को लगभग 350 से 380 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं इंडिया गठबंधन केवल 150 से 180 सीटों के आसपास सिमटता का नजर आ रहा है। आइए नजर डालते हैं किस एग्जिट पोल में किस दल को कितनी सीट मिलती दिख रही है।

‘एबीपी न्यूज- सी वोटर’ की तरफ से किए गए एग्जिट पोल पर नजर डाली जाए, तो पता चलता है कि बीजेपी और उसके नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन बंपर जीत हासिल कर सकता है। इस एग्जिट पोल में एनडीए को 353 से लेकर 383 लोकसभा सीटें मिलने का अनुमान है। गौरतलब है कि यह भाजपा के वर्ष 2019 और 2014 के प्रदर्शन से भी बेहतर है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक यदि 353 से लेकर 383 एनडीए का औसत भी देंखे, तो एनडीए को 368 सीटें मिलती दिख रही हैं। एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को 152 से 182 सीटों का अनुमान बताया गया है।

न्यूज-24 टुडेज चाणक्य ने तो अपने एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन का आंकड़ा 400 पार जाने की बात कह दी है। टुडे चाणक्य ने इंडिया गठबंधन को 107 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल के आंकड़ों से उत्साहित केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह पुरी ने दावा किया है कि इस बार भाजपा दक्षिण भारत में सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनने जा रही है। कर्नाटक और केरल सहित दक्षिण भारत के राज्यों में भाजपा का मत प्रतिशत भी बढ़ने जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं कि रोजाना करेले का सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के पोल में भी एनडीए को 400 से अधिक सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 131 से 166 सीट मिलने की बात कही गई है। इसमें अन्य के खाते में 8 से 20 सीट मिल सकती है। इंडिया टुडे – एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी को इस बार एक सीट का घाटा हो सकता है। एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि दिल्ली में बीजेपी को 54% वोट मिल सकता है। वहीं, विपक्षी गठबंधन को 44 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है। एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, प. बंगाल में एनडीए को 46% वोट मिलता दिख रहा है। वहीं, विपक्षी इंडिया गठबंधन को 40% वोट मिल रहा है। एनडीए को 26 से 31, टीएमसी को 11 से 14 जबकि अन्य को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं।

‘टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च’ के एग्जिट पोल ने एनडीए और इंडिया गठबंधन को क्रमश: 358 और 152 सीटें दी हैं। ‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स’ ने अपने अनुमान में राजग को 371-401 और ‘इंडिया’ गठबंधन को 109-139 सीटें दीं। वहीं, ‘न्यूज नेशन’ द्वारा अनुमान जताया गया है कि एनडीए को 342-378 और ‘इंडिया’ गठबंधन को 153-169 सीट मिल सकती हैं।

जन की बात एग्जिट पोल में एनडीए को 362 से 393 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं इंडिया गठबंधन को 141 से 161 सीट मिल सकती है। पश्चिम बंगाल को लेकर जन की बात एग्जिट पोल में बीजेपी को 21 से 26 सीटें दी हैं। वहीं ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस को 16-18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

यह भी पढ़ें -   चीन सीमा में शहीद हुए उत्तराखंड निवासी आईटीबीपी निरीक्षक, परिजनों में मचा कोहराम

इंडिया न्यूज डी डायनामिक्स एनडीए गठबंधन को 371 से ज्यादा सीटें दे रहा है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 125 सीट मिलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा अन्य के खाते में 47 सीट मिलने का अनुमान है। ​इंडिया न्यूज- डी-डायनेमिक्स एग्जिट पोल ने भी बंगाल में बीजेपी को 21 और तृणमूल को 19 सीटें दी हैं।

इंडिया टीवी सीएनएक्स के सर्वे में भी एनडीए 400 पार जाता दिख रहा है। सर्वे में इंडिया गठबंधन को 109 से 139सीट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य को 28 से 38 सीट मिल सकती हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन फेल होता हुआ नजर आ रहा है। यहां सभी सात सीटों पर बीजेपी जीत हासिल कर सकती है।

रिपब्लिक भारत मैट्राइज ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 353 से 368 सीटें मिलने का दावा किया है। रिपब्लिक TV के Matrize एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में एनडीए को 69 सीटें जबकि विपक्षी गठबंधन के खाते में इस बार 11 सीटें जा सकती हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को यूपी में 65 सीटें मिली थीं जबकि विपक्षी दलों बसपा को 10 और सपा को 5 सीटें मिली थीं। रिपब्लिक भारत और मैट्रिज के एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में बीजेपी बंगाल की 21 से 25 लोकसभा सीटें जीत सकती हैं। वहीं ममता बनर्जी पार्टी को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक-पी मार्क के सर्वे में भी एनडीए 350 से अधिक जीतता नजर आ रहा है। वही, इंडिया गठबंधन को 154 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। अन्य दलों के खाते में 30 सीट मिलती दिख रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440