गौकशी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने छापामारी के दौरान गौकशी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने बरामद गायों को गौसदन भेज दिया है। जबकि पकड़े गये आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि गुरूवार को बनभूलपुरा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गौजाजाली में रेलवे पटरी के किनारे गौकशी की जा रही है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने तस्करों की गिरफ्तारी के लिए वहां छापा मार दिया। जैसे ही पुलिस के वाहन को देखा तो तस्कर भागने का प्रयास करने लगे। तभी पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये। पुलिस ने मौके से दो गायों को बरामद किया। जिसमें से एक गाय का वध करने के लिए उसके पैर बांधे गये थे। पुलिस पकड़े गये आरोपी को थाने ले आई। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम उवैद कुरैशी पुत्र अबु कलाम निवासी असालतपुरा बड़ी मस्जिद वार्ड नंबर 67 थाना गमशहीद मुरादाबाद व हाल निवासी रजा मस्जिद गौजाजाली उत्तर बताया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी से फरार गौ तस्करों के बारे में भी जानकारी जुटाई है।

यह भी पढ़ें -   डंपर के नीचे समाई ज़िंदगी, लालकुआं हाईवे हादसे ने दहला दिया इलाका, युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

इस मामले में छापामारी टीम में एसआई मंगल सिंह, संजीत राठौड़, कांस्टेबल एहसान अली, परवेज अली, गोविन्द सिंह शामिल रहे। पुलिस बताया कि फरार तस्करों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। पुलिस ने बरामद गायों को हल्दूचौड़ स्थित गौसदन भेज दिया है। जबकि पकड़े गये तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440