एक दिन वो बोले भंडारी पर झूमे भक्तजन

खबर शेयर करें

श्रीमद् भागवत कथा का हवन व भडांरे के साथ समापन

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां कमलुवागांजा के भरतपुर नं0-1 में स्थित हाट कालिका मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का यज्ञ व भंडारे के साथ समापन हो गया।

कथा के अन्तिम दिन भागवताचार्य कपिल देव महाराज ने सुरीले कंठ से भगवान की माहात्म कथा का वर्णन किया। उन्होंने कलियुग में भगवान के नाम की महिमा का व्यापक प्रकाश डाला और सभी भक्तों को सद्मार्ग पर चलने का आहवान किया। इस मौके पर भक्त-श्रद्धालुजन कथा व्यास जी वाणी से मंत्रमुग्ध हो गये।

कथा प्रवचन के दौरान विशेष रूप से महाराज की लीला का वर्णन किया गया। कथा में भगवान शिव गोपी बनकर भगवान श्रीकृष्ण के सम्मुख महारास नृत्य पर सजीव प्रकाश डाला। बाल व्यास कपिल देव महाराज ने एक दिन वो बोले भंडारी बनके बृज नारी गोकुल में आ गये…… भजन सुनाकर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।

पूजा अर्चना व हवन यज्ञ का कार्य आचार्य नवीन चन्द्र जोशी गुरूजी व पं0 भुवन चन्द्र जोशी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। जबकि कथा के दौरान की-बोर्ड माध्यम से मनोज तिवारी ने संगीत देकर जहां सभी भक्तों को मंत्र-मुग्ध कर दिया, वहीं हर्ष पलड़िया तबले व ऋषभ पांडे ने पेड के माध्यम से भक्तों को झूम-झूम कर नचाया।

कथा के अंत में विधिविधान के साथ हवन यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न करवाया गया। तद्पश्चात विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्तजनों प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्य यजमान के रूप में जगत सिंह दशौनी, बालक सिंह मेहरा, बलवन्त सिंह, गोपाल खाती, आनन्द मेहरा, गोविन्द सिंह बोरा व मोहन चन्द्र पांडे के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट आदि भक्तजन शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440