
समाचार सच, हल्द्वानी। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में चौथी प्रभातफेरी निकाली गई। जो सुबह 5.30 बजे गुरुद्वारा सिंघ सभा से शुरू होकर नैनीताल रोड-शास्त्री कुंज, शखावत गंज, श्री गुरु तेग बहादुर गली, गंगा कॉलोनी, तिकोनिया चौराहा होते हुए गुरुद्वारा दुख निवारन साहिब राजेन्द्र नगर पहुंची। जहां समूह संगत ने संगतों ने ‘पीवो पाहुल खंडे धार, होये जन्म सुहेला’ एवं सतगुर की सेवा सफल है आदि शबदों का गायन किया। संगत ने प्रभातफेरी पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान ’बोले सो निहाल ,सत श्री अकाल देग तेग फतेह व पंथ की जीत की गूंज ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। संगत ने प्रभातफेरी पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
मुख्य ग्रंथी ने अरदास कर प्रभातफेरी का समापन किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा कमेटी के महामंत्री जगजीत सिंघ ने बताया कि कल पांचवी प्रभातफेरी गुरुद्वारा गुरु नानक पूरा, नैनीताल रोड जाएगी। प्रभात फेरियां 2 जनवरी तक चलेंगी।
आज की प्रभातफेरी में रंजीत सिंघ, सोहन सिंघ, रणजीत सिंघ, हरविंदर सिंघ, परमजीत सिंघ, फतेह सिंघ, दलजीत सिंघ, जसपाल सिंघ, परविंदर सिंघ प्रिंस, राजिंदर सिंघ, अवनीत सिंघ, दमनप्रीत सिंघ, कमलप्रीत सिंघ,रसनित सिंघ, हरमीत सिंघ, सुरजीत सिंघ, दिलीप सिंघ, तजिंदर सिंघ, रविंदरपाल सिंघ, परविंदर सिंघ, अमरीक सिंघ, जसप्रीत सिंघ आदि ने सहयोग किया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



