समाचार सच, हल्द्वानी। एक सप्ताह पूर्व विदेश से आये तीन संदिग्ध लोगों की शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेस अस्पताल में जांच की तैयारी की गयी।
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका से अपने पुत्र के घर से एक सप्ताह पहले यहाँ लौटे हिम्मतपुर निवासी बुजुर्ग दम्पति को स्वास्थ्य विभाग मोटाहल्दू की टीम एसटीएच लायी। जहां से उन्हें बेस चिकित्सालय भेजा गया है। वहीं 50 वर्षीय एक व्यक्ति जो आठ दिन पूर्व सिंगापुर से लौटा था। जिसको खाँसी, जुकाम व गले में दर्द की शिकायत के चलते बेस में जाँच के लिये लाया गया है। तीन कोरोना के संदिग्धों के आ जाने से स्वास्थ्य महकमें में हड़कम्प मच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने उक्त तीनों को किट पहनाने के बाद कोरोन्टाइन सेंटर में रखा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की कोरोना वायरस नोडल टीमें नगर में लगातार गश्त कर रही हैं। यह टीमें बाहर से यहां आये लोगों को रडार पर लेकर उन्हें जांच हेतु अस्पतालों में पहुंचा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















