शास्त्रीय गीतों से संगीत प्रेमियों को किया मंत्रमुग्ध
समाचार सच, हल्द्वानी। राष्ट्रीय कला उत्सव 2020 के ऑनलाइन कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कला उत्सव 2020 के नोडल अधिकारी गौरीशंकर काण्डपाल ने बताया कि बालिका वर्ग में एकल प्रस्तुति के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विद्यालय राजकीय बालिका इन्टर कालेज पिथौरागढ़ की बालिका ज्योति सेलिया तथा बालक वर्ग में एकल प्रस्तुति के अंतर्गत आ० के० एन० यू० रा० इ० का० पिथौरागढ़ प्रियांशु राज के द्वारा शास्त्रीय गीत की प्रस्तुति दी है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन दीक्षांत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नवाबी रोड हल्द्वानी में किया जा रहा है।
समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित कला उत्सव से जुड़े जिला समन्वयक पूरन चंद्र तिवारी के द्वारा बताया गया कि आगामी 14 से 16 जनवरी तथा 20 जनवरी को बालक तथा बालिका वर्ग के विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिसका प्रस्तुतीकरण ऑनलाइन जूम मीटिंग प्लेटफार्म के माध्यम से किया जाएगा।
कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कला उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड की कला और संस्कृति को देश देशांतर तक पहुंचाने एवं अपनी विलुप्त होती कला को संरक्षित करने एवं जीवंत कलाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कक्षा 9 से कक्षा 12 तक पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म गौरीशंकर काण्डपाल ने बताया कि, कार्यक्रम को एनसीईआरटी के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल तथा ट्विटर आदि के माध्यम से भी देखा जा सकता है ।
कार्यक्रम को दीक्षांत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या गार्गी बिष्ट, हिमांशु त्रिपाठी, श्वेता पांडे, हिमांशु मिश्रा ने सहयोग दिया है। जबकि कला उत्सव टीम के सहयोगी के रुप में प्रदीप उपाध्याय, रमा खर्कवाल, रवि आदि शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












