जागरूक युवा ही देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा सकते हैं: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत

खबर शेयर करें

नेहरू युवा केंद्र नैनीताल द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव भारत/2047 का भव्य आयोजन, 5 सौ से अधिक युवाओं ने किया प्रतिभाग

समाचार सच, नैनीताल। नेहरू युवा केंद्र नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार को एएन सिंह हॉल, डी एस बी परिसर, नैनीताल में जिला स्तरीय युवा उत्सव भारत/2047 का भव्य आयोजन हुआ। जिसमे नैनीताल के विभिन्न विकास खंडों से 500 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना था।

कार्यक्रम के समापन सत्र में बोलते हुए आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत ने युवाओं को देश के जागरूक नागरिक बनने की बात कही और केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ने की बात की उन्होंने कहा कि जागरूक युवा ही देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकते है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया ने नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कराए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और युवाओं को उत्तराखंड की धरोहर एवं विरासत के बारे में बताते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति को अपनाया जा रहा है लेकिन दूसरी और हमारे ही युवा पश्चिमी सभ्यता की और आकर्षित हो रहे है, और हमारी सभ्यता से दूर होते जा रहे है, हमारे देश के युवाओं का यह कर्तव्य है कि वे देश की सभ्यता एवं संस्कृति को अपनाएं।

यह भी पढ़ें -   एक पल की चूक में उजड़ गई कई परिवारों की दुनिया, अल्मोड़ा में कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, डेढ़ साल के मासूम समेत 3 की मौत

इस पूर्व कार्यक्रम के प्रथम सत्र में युवा उत्सव के अंतर्गत 5 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं सामूहिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का अयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संासद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, एवं निदेशक डी एस बी परिसर प्रो संजय पंत नैनीताल द्वारा किया गया। सांसद प्रतिनिधि ने युवाओं को प्रोत्साहित करा।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। सरिता आर्या ने नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा कराए जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए युवाओं को जागरूक किया।

यह भी पढ़ें -   २७ फरवरी २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

जिला युवा अधिकारी श्रीमती डॉल्वी तेवतिया ने बताया कि इस वर्ष के जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को मंच प्रदान किया गया। देश की प्रगति के लिए यह अहम है की युवाओं को अपने विचार रखने के लिए एवं अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए मंच उन्होंने बताया कि अनेक प्रतियोगिताओं में चयनित हुए युवाओं को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जिसके बाद राज्य स्तर पर चयनित युवा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर सकेंगे।
कार्यक्रम का संचालन प्रो ललित तिवारी ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना, कुमाऊं विश्वविद्यालय के विजय कुमार, डॉ दीपक कुमार एवं डॉ ललित मोहन का पूरा सहयोग रहा। कार्यक्रम में अभिषेक मेहरा, ममता, बबिता, रूपा, पूजा, प्रकाश, अशोक, संजय, पुष्पा आदि का सहयोग रहा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440